(ABNA24.com) अमरीका के वर्जीनिया राज्य के वर्जीनिया बीच शहर में फ़ायरिंग की एक घटना में 12 लोगों की मौत हो गई और एक पुलिस अधिकारी समेत अन्य कई घायल हो गए।
वर्जीनिया बीच स्थित नगर पालिका की इमारत में घुसकर संदिग्ध असंतुष्ट कर्मचारी ने अंधाधुंध फ़ायरिंग कर दी, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई।
पुलिस प्रमुख जिम सेरवेरा ने संदिग्ध हमालवर की पहचान नगर पालिका में एक सीनियर कर्मचारी के रूप में की है, जिसने शुक्रवार को स्थानीय समय के अनुसार शाम 4 बजे म्यूनिसिपल सेंटर की इमारत में घुसकर अंधाधुंध फ़ायरिंग कर दी।
पुलिसकर्मी जब घटना स्थल पर पहुंचे तो हमलावर ने उन पर भी फ़ायरिंग कर दी, जिसके कारण एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया, पुलिस की जवाबी फ़ायरिंग में हमलावर की मौत हो गई।
अभी तक हमलावर की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।
वर्जीनिया के गवर्नर राल्फ़ नॉर्थम का कहना है कि यह वर्जीनिया बीच और पूरे कॉमनवेल्थ के लिए त्रासदीपूर्ण दिन है। हमें इस गोलीबारी के शिकार हुए लोगों और उनके परिजनों से गहरी संवेदना है।
/129
1 जून 2019 - 08:08
समाचार कोड: 945924
अमरीका के वर्जीनिया राज्य के वर्जीनिया बीच शहर में फ़ायरिंग की एक घटना में 12 लोगों की मौत हो गई और एक पुलिस अधिकारी समेत अन्य कई घायल हो गए।